2- वह राशि जितने की एफडी बनेगी।
3- वह अवधि जितने समय के लिए एफडी बननी है।
आपने अपने बचत खाते में थ्रेशोल्ड लिमिट 10 हजार रुपए, एफडी 5 हजार रुपए और अवधि 6 माह की तय की है। मान लीजिए आपके बचत खाते में 12 हजार रुपए हैं। यह राशि थ्रेशोल्ड लिमिट से अधिक है, लेकिन इसमें कोई एफडी नहीं बनेगी, क्योंकि आपने 5 हजार रुपए की एफडी तय की है। यानी एफडी के लिए आपके खाते में कम से कम 15 हजार रुपए होनी चाहिए।
मान लीजिए इस खाते में वेतन के रूप में 17 हजार रुपए जमा होते हैं। अब आपके खाते में हो जाएंगे 29 हजार रुपए और ऑटो स्वीप फैसिलिटी प्रणाली लागू हो जाएगी। ऐसी स्थिति में आपके नाम हो जाएंगी पांच-पांच हजार रुपए की तीन एफडी और बचत खाते में शेष राशि रहेगी 14 हजार रुपए (29,000 —15,000= 14,000)।